डीसी कार्यालय तरनतारन की असलहा ब्रांच में शुक्रवार की रात आग लग गई। अमृतसर से आई फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग बुझने तक बड़े स्तर पर रिकॉर्ड जल गया। आग लगने की सूचना करीब 2.30 बजे चौकीदार ने पुलिस को दी।
मामले की सूचना मिलने पर डीसी बलविंदर सिंह धालीवाल, एडीसी बख्तावर सिंह, जीए अमरिंदर सिंह टिवाणा के अलावा पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने लिए नगर काउंसिल का वाटर टैंक मंगवाया गया। बाद में डीसी के दखल पर अमृतसर से फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंची। सुबह 11 बजे आग पर काबू पाया जा सका।
तब तक काफी रिकॉर्ड जलकर स्वाहा हो गया। सिविल और पुलिस प्रशासन ने अग्निकांड की जांच शुरू कर दी है।