फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में ढलान पर खड़ी बस चली, युवती की मौत

Sat, 07 May 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
कपूरथला के बस स्टैंड पर दुर्घटना की जांच करते हुए ट्रैफिक पुलिस के एएसआई रमन कुमार व अन्य। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बस स्टैंड के सामने स्थित पेट्रोल पंप के पास खाली ढलान वाली जगह पर खड़ी मिनी बस दोपहर बारह अचानक खिसककर सड़क की तरफ आ गई। चपेट में आने से एक युवती की मौके पर मौत हो गई और युवती की भाभी व चाची घायल हो गईं। दोनों को लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान कई राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेहा उर्फ रज्जी (20) पुत्री राममूर्ति अपनी भाभी लजविंदर कौर उर्फ लाडी और चाची परमजीत कौर उर्फ पम्मी निवासी वरियाह दोना एक निजी कंपनी की मिनी बस में सवार होकर सिविल अस्पताल कपूरथला में दाखिल अपने ताया बहादुर के लिए रोटी लेकर आ रही थी। तीनों करीब बारह बजे बस स्टैंड के सामने पेट्रोल पंप पर एक मिनी बस से उतर कर सड़क क्रास करने लगीं।

लाडी के अनुसार पीछे से अचानक बस ढलान से चल पड़ी। इसी बस से वह उतरी थी। बस ने नेहा को टक्कर मार दी। जबकि उसने और पम्मी ने चार वर्ष बच्चे के साथ भागकर जान बचाई, लेकिन नेहा की मौके पर ही मौत हो गई। बस सीधी बस स्टैंड की दीवार से टकराकर रुक गई।
विज्ञापन


लोगों ने नेहा को सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना संबंधी थाना सिटी की पुलिस जरूरी कार्रवाई कर रही है। मृतका नेहा नवाब जस्सा सिंह आहलूवालिया सरकारी कालेज की बीए की छात्रा थी।

इस जगह पर पहले भी चार-पांच बार बसे अचानक ढलान से चलकर राहगीरों को घायल करने के साथ आसपास की दुकानों को क्षति पहुंचा चुकी है। आसपास के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इन बसों का यहां खड़ा करना बंद कराया जाए, क्योंकि हर समय यहां बसों के अचानक चलने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें