फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कड़ी धूप में दो घंटे तक तक जमे रहे प्रदर्शनकारियों ने की नारेबाजी

Tue, 07 Jun 2016 10:34 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बटाला
विज्ञापन
बटाला में एसएसपी कार्यालय के आगे धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसएसपी कार्यालय के सामने जनतक जत्थेबंदियों के सांझा मोर्चा ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कड़ी धूप में करीब दो घंटे प्रदर्शनकारी डटे रहे। बाद में पुलिस के उच्चाधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन

 
प्रदर्शन की अगुवाई शिंदा छित्थ, गुरदयाल घुमाण, जगीर सिंह किला लाल सिंह, बीबी रजवंत कौर ने संयुक्त रूप में की। प्रदर्शन की वजह से यातायात भी बाधित हुआ। प्रदर्शन के दौरान संबोधित करते हुए जेपीएमओ और ज्मूहरी किसान सभा के प्रादेशिक ज्वाइंट सचिव रघबीर सिंह पकीवा ने कहा कि प्रवीण कौर निवासी कोटला शर्फ से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुए 10 महीने हो गए है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नही कर पाई। इसके अलावा मिशरपुरा के रहने वाले कुलजीत सिंह के परिवार पर पर झूठा मामला दर्ज किया गया है । उन्होंने कहा कि पुलिस के इस पक्षपाती रवैये की वजह से उन्हें कड़ी धूप में धरना देना पड़ रहा है। 

उन्होंने कहा कि इन दोनों मामलों में इंसाफ के लिए वे पिछले 10 महीनों से संघर्ष कर रहें हैं। प्रदर्शनकारियों मांग करते हुए कहा कि पुलिस जल्द से जल्द प्रवीण कौर की पिटाई करने के आरोपियों को गिरफ्तार करे और कुलजीत सिंह के परिवार पर दर्ज झूठे मामले को रद्द किया जाए। इस मौके पर जसवंत सिंह भूट्टर,माना मसीह,परमजीत सिंह घसीटपुर, मुख्तार सिंह मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें