फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट में शराब ठेका बंद करने के लिए प्रदर्शन

Mon, 23 May 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
ठानकोट में शराब ठेका बंद करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सुजानपुर के गांव खुह वाई गुगरां के पास खुली शराब की ब्रांच के खिलाफ गांववासियों ने प्रदर्शन किया। साथ ही स्कूल एक्साइज विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्कूलों और धार्मिक स्थानों के पास खुले शराब ठेके तत्काल बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पार्षद लता ,श्याम लाल, नीरज काटल, जरनैल सिंह, यशपाल, विक्की, उर्मिला, रमेश चंद, रतन चंद, रवेल चंद, अर्जून, गुरमुख सिंह, उषा, गुड्डो देवी, गीता, वीरो देवी, सुमित्री देवी ने बताया कि गुगरां फाटक के पास मिडिल स्कूल के पीछे शराब की ब्रांच खुली हुई है।

इससे गांव का माहौल खराब हो रहा है। पास ही दो स्कूल है। वहीं लाइन के पास ही गुरुद्वारा व एक अन्य स्कूल है। नियमों के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल व स्कूल के 100 मीटर के दायरे शराब का ठेका नहीं खोला जा सकता। ठेके के पास शाम को शराब पीने वालों का जमघट लग जाता है।
विज्ञापन


इससे महिलाओं का यहां से गुजरना मुश्किल हो जाता है। वहीं स्कूल आने वाले बच्चों पर भी इसका खराब असर पड़ता है। उन्होंने बताया कि पंचायत खुह वाई ने प्रस्ताव पास कर सरकार को इसे बंद करवाने के लिए भेजा गया है। 

गत दिवस फिरोजपुर कलां में एसएसपी के दौरे के दौरान उनके सामने भी इस समस्या को उठाया गया था। लेकिन अभी तक कोई हल नहीं हुआ। इससे लोगों में रोष की लहर है। एक्साइज विभाग नियमों का उल्लंघन कर खोली गई ऐसी ब्रांचों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि  25 मई तक इस  ब्रांच को बंद न करवाया गया तो गांववासी अपने स्तर पर कार्रवाई करने को मजबूर होंगे। इस संबंध जब एक्साइज विभाग के ईटीओ जगदीश सैनी से फोन पर बात की तो उन्होंने कहा कि यह ठेका विभाग से मंजूरशुदा है। उन्होंने कहा यदि शराब ठेका स्कूल के पास है तो जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें