बटाला में भूख हड़ताल पर बैठे क्लब के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने को लेकर बटाला के सबका भला ह्यूमनिटी क्लब की सोमवार को शुरू की गई भूख हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन में पहुंच गई।
भूख हड़ताल बटाला के सुखा सिंह मेहताब सिंह चौक में की जा रही है। क्लब के संचालक नवतेज सिंह गुगू ने बताया कि वह और उसके साथी सोमवार से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। अभी तक कोई भी प्राशसनिक अधिकारी उनके पास नही पहुंचा है। पुलिस को उनके संघर्ष की कोई फ्रिक नही है। उन्होंने बताया कि जब तक पंजाब में एंटी ड्रग हेल्प लाइन नंबर शुरू नही किया जाता तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
उन्होंने बताया की उनकी भूख हड़ताल 21 अप्रैल तक जारी रहेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 21 अप्रैल को एसएसपी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इस मामले में बटाला पुलिस का कहना है कि इस मामले में नवतेज सिंह ने जिन लोगों पर नशे का कारोबार करने के आरोप लगाकर उनके नामों को प्रकाशित किया है उन पर पहले ही मामले दर्ज किए हैं। फिर भी प्रदर्शनकारियों की ओर से दिए गए मांग पत्र की जांच की जा रही हैं।