फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘संतुलित खादों का प्रयोग कर उपज बढ़ाएं किसान’

Tue, 19 Apr 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/पठानकोट
विज्ञापन
पठानकोट में किसानों जानकारी देते डॉ. अमरीक सिंह व अन्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अधिक पैदावार लेने के लिए खादों की सही मात्रा और सही समय पर सही तरीके से प्रयोग से खर्च कम किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


यह बात भूमि जांच अधिकारी डॉ. अमरीक सिंह मंगलवार को गांव सिंबली गुजरा में किसानों को संबोधित करते हुए कही। डॉ. सिंह ने कहा कि भूमि जांच रिपोर्ट के आधार पर संतुलित खादों की प्रयोग के साथ उपज में बढ़ोतरी होती है और भूमि की उपजाऊ शक्ति बनी रहती है। उन्हाेंने कहा कि कलराठीयां जमीनों में सुधार किया जा सकता है। मिट्टी की जांच कराने से सही फसलाें को चुनने में मदद भी मिलती है। उन्हाेंने कहा कि खेतों की मिट्टी जांच करवाकर मिट्टी सेहत कार्ड जारी किए जा रहे है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि अपने खेतों की मिट्टी जांच कराने और माहिरों की सलाह के अनुसार रसायनिक खादों का इस्तेमाल करें। डॉ. हरप्रीत सिंह ने कहा कि फसलों की उपज बढ़ाने के लिए नीम यूरिया किसानों को मुहैया कराई जा रही है। उन्हाेंने कहा कि किसानों की सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार की ओर से मोबाइल एप किसान सुविधा, एग्री मार्केट, इफ्को किसान शुरू किए गए है। इनका किसान फायदा उठा सकते है। इस मौके पर किसानों को मिट्टी का नमूना लेने के बारे में जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें