प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी नेता और वर्कर।
- फोटो : amarujala
भिखीविंड में पूर्व सिंचाई मंत्री गुरचेत सिंह भुल्लर, पूर्व सांसद केहर सिंह मुगलचक्क की अगुवाई में कांग्रेस वर्करों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ हाथों में तख्तियां पकड़कर रोष प्रदर्शन किया और नारे भी लगाए।
भुल्लर ने कहा नोटबंदी ने गरीबों के चूल्हे ठंडे कर दिए है, कामकाज ठप पड़े है। गरीब 500 का नोट लेकर बाजारों में घूम रहे है, लेकिन कोई भी दुकानदार सौदा देने को तैयार नहीं है।
यदि किसी के पास 2000 का नोट है, तब भी दुकानदार सौदा देने को तैयार नहीं है, क्योंकि दुकानदार के पास इतने खुले पैसे नहीं हैं।
इस मौके पर बीसी विंग के जिला प्रधान सुखपाल सिंह गाबड़िया, कुलवंत सिंह, गुरमुख सिंह सांडपुरा, कंवलजीत सिंह बेदी, नरिंदर बिल्ला, सतनाम सिंह, हरिंदर सिंह कलसी, राजिंदर व्यापारी मौजूद थे।