धारीवाल में हॉकी टूर्नामेंट के समापन पर इनाम बांटते मुख्य मेहमान व प्रबंधक।
- फोटो : amarujala
श्री गुरु अर्जन देव खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल बुर्ज साहिब धारीवाल में पंजाब स्तरीय 24वां हेड मास्टर तेजा सिंह बोपाराय यादगरी अंडर-19 लड़के हाकी टूर्नामेंट प्रिंसिपल अनूप सिह के प्रबंधों में संपंन हुआ।
मुख्य मेहमान के तौर पर महिंदर सिंह औलख पहुंचे। फाइनल मैच बुर्ज साहिब और भोमा की टीमों के बीच हुआ। इसमें बुर्ज साहिब स्कूल की टीम ने जीत प्राप्त की। मुख्य मेहमान ने कहा कि खेल शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए अहम योगदान डालते है।
प्रत्येक बच्चे को खेलों में भाग लेना चाहिए। प्रबंधकों ने खेलो में विजेता और पढ़ाई क्षेत्र में बढ़िया कार्यगुजारी वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस मौके पर मैनेजर मुखविंदर सिंह,सचिव कर्म सिंह चाहल, रिटा. प्रिंसिपल सुलखन सिंह, रिटा. प्रिंसिपल कुलवंत सिंह, छज्जू राम, विजय कुमार मौजूद थे।