फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में सफाई कर्मचारियों ने किया धरना-प्रदर्शन

Wed, 31 Aug 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
नगर काऊंसिल बटाला के सामने प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कच्चे सफाई कर्मचारियों ने ठेकेदारी सिस्टम बंद करने और नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को नगर काउंसिल कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने काउंसिल अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। ईओ के लिखित आश्वासन पर कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन


सिटी वाल्मीकि सभा के प्रधान जतिंदर कल्याण की अगुवाई में प्रदर्शनकारियों ने ईओ मनमोहन सिंह रंधावा को ज्ञापन भी सौंपा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं कहा कि नगर काउंसिल के अधिकारियों  ने उन्हें आश्वासन दिया था कि हाउस की बैठक में कच्चे कर्मचारियों को रेगुलर करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा। पिछली बैठक में कोई कार्रवाई नहीं हुई। कर्मचारी पिछले काफी वर्षों से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। 

काउंसिल को कर्मचारियों के पक्ष में आवाज उठानी चाहिए थी, लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया, इसलिए कर्मचारियों ने फैसला लिया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वह अपना संघर्ष जारी रखेेंगे। इसके बाद नगर काउंसिल के ईओ मनमोहन सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


ईओ के आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया। लवकुश सेना के पंजाब प्रधान संजीत दैत्य ने बताया कि ईओ के आश्वासन मिलने के बाद धरना समाप्त किया गया है। इस मौके पर सभा के चेयरमैन ओमप्रकाश चीदा, शंभुनाथ योगी, निशान कुमार, मंगत राम मौजूद थे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें