फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटाला में नव निर्माण मजदूरों का श्रम कार्यालय पर प्रदर्शन

Thu, 07 Apr 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
बटाला में प्रदर्शन करके रोष जताते नव निर्माण मजदूर। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
नव निर्माण मिस्त्री मजदूर यूनियन (एक्टू) के कार्यकर्ताओं ने श्रम कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया। वीरवार को धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान गुरिंदर सिंह और तहसील प्रधान गुरदेव सिंह संगरावा ने की। 
विज्ञापन


वीरवार को नारेबाजी के दौरान एक्टू पंजाब के जनरल सचिव गुलजार सिंह भुंबली ने कहा कि निर्माण मजदूरों की विभिन्न कैटेगरी को पंजीकृत ठीक ढंग से नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से श्रम विभाग में स्टाफ की कमी होने की वजह से मजदूरों को पंजीकृत नहीं किया जा सका।

यूनियन के नेताओं ने कहा कि श्रम कार्यालयों में बीओसी की संख्या बढ़ाई जाए। इसके अलावा पंजीकृत मजदूरों की लाभ प्राप्त करने वाली राशि को भी कई सालों से मजदूरों के बैंक खातों में नहीं डाला जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द श्रम विभाग में रिक्त पदों को भरें ताकि सरकार की ओर से दी जा रही मजदूर सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत न आए। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ब्लॉक स्तर भी श्रम विभाग के कार्यालय खोलें जाएं।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई न हुई तो सभी मजदूर 12 अप्रैल को एडीएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें