फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: इस बड़े मॉल के स्पा सेंटरों में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, तीन युवतियां, मैनेजर समेत 10 गिरफ्तार

Tue, 16 Jul 2024 09:57 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा करने वालों को बेनकाब किया है। पुलिस ने मैनेजर समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
मामला हुआ दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में स्पा सेंटरों की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। पुलिस ने दो स्पा सेंटरों में इस गोरखधंधे का पर्दाफाश किया है। जब पुलिस स्पा सेंटरों में रेड करने पहुंची तो हकीकत सामने आई। दरअसल यहां स्पा की आड़ में गंदा काम चल रहा था। सेलिब्रेशन मॉल बटाला रोड पर दो स्पा सेंटर के अंदर जिस्मफरोशी के कथित धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए मैनेजर समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन युवतियां भी शामिल हैं।

विज्ञापन


थाना रामबाग के इंस्पेक्टर बलजिंदर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि बटाला रोड सेलिब्रेशन मॉल के अंदर तीसरी मंजिल पर पीसफुल स्पा सेंटर चल रहा है। स्पा सेंटर का मालिक और मैनेजर कमलजीत सिंह लड़कियों से कथित जिस्मफिरोशी का धंधा करवा रहा है। इसी तरह स्पा एंड वेलनेस स्पा सेंटर का मालिक नाजिम हुसैन और मैनेजर भूपेंद्र सिंह दोनों मिलकर स्पा सेंटर के नाम पर महिला कर्मचारियों से धंधा करवाते हैं। स्पा सेंटर में आने वाले लड़कों से मोटी रकम वसूल करते हैं। इसका कुछ हिस्सा लड़कियों को देते हैं और बाकी अपने पास रख लेते हैं। 

सोमवार की देर रात स्पा सेंटर में लड़के-लड़कियां अलग-अलग कैबिन में मौजूद थे। पुलिस की अचानक दबिश दी, तो सच्चाई सामने आई। रेड के दौरान पुलिस ने कंवलजीत सिंह उर्फ कंवल निवासी गांव भैनी गिल फतेहगढ़ चूड़ियां रोड, सुरेश कुमार निवासी नजदीक नमक मंडी अमृतसर, सपनेश्वर सुमंत्रे निवासी अमन एवेन्यू मजीठा रोड, जसदीप सिंह निवासी रियासत एवेन्यू छेहरटा, आरती निवासी अजीत नगर किशनपुरा जालंधर, कविता निवासी चौक चिडा कटरा करम सिंह, सपना निवासी पठानकोट, भूपेंद्र सिंह निवासी बैक साइड सेलिब्रेशन मॉल नजदीक पानी वाली टंकी बटाला रोड, परमदीप कुमार निवासी दशमेश नगर जोड़ा फाटक, प्रिया निवासी कचहरी रोड अमृतसर को गिरफ्तार किया गया है। नाजिम हुसैन निवासी शाहीन बाग दिल्ली और एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश की जा रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ थाना रामबाग में बदकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें