फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर : केंद्रीय जेल में कैदी भिड़े, एक घायल, चार बंदियों के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। केंद्रीय फताहपुर जेल में बंद कैदी रविवार की रात आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान निखिल नामक आरोपी जख्मी हो गया। जेल प्रशासन की शिकायत पर इस्लामाबाद थाने की पुलिस ने चार बंदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जेल में बंद निखिल को जख्मी करने वाले आरोपियों की पहचान बंदी साहिल कुमार, कनिष कुमार, गौरव कुमार और सुखदेव सिंह के रूप में बताई है। बताया गया है कि उक्त आरोपियों ने रविवार रात मामूली विवाद को लेकर जेल में बंदी निखिल पर हमला करके उसे जख्मी कर दिया।
जेल प्रशासन ने एक अन्य मामले में रविवार को चलाए सर्च अभियान के दौरान बंदी कंवलप्रीत सिंह उर्फ सूरज से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। जेल प्रशासन ने दोनों मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें