फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे वर्चअली रैली को संबोधित - राजेश हनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। भारतीय चुनाव कमीशन द्वारा पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर जारी कोरोना पाबंदियों के चलते भाजपा ने अपना चुनाव प्रचार वर्चुअली करने की तैयारी कर ली है। इसी कड़ी में 19 जनवरी को पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में होने वाली वर्चुअल रैली संबंधी भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में बैठक की। जिला महासचिव राजेश कंधारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अमृतसर के प्रदेश पदाधिकारियों, विधानसभा प्रभारियों, जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और शक्ति केंद्र इंचार्ज ने रैली की तैयारियों संबंधी जायजा लिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेश हनी ने कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी कार्यकर्ता चुनाव मैदान में कार्यरत हैं। कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक पार्टियों की गतिविधियों पर रोक लगाई है। कोरोना संकटकाल में भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व ने जनता की सेवा के लिए कार्यकर्ताओं तथा आम लोगों के साथ जुड़कर मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार चुनावों में वर्चुअल रैली के लिए पार्टी विभिन्न डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करेगी। वर्चुअल रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और पंजाब के चुनाव प्रभारी गजेंद्र सिंह शेखावत संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिला स्तर के पदाधिकारी पार्टी के सोशल मीडिया पेज, नमो एप, नरेंद्र मोदी एप से वर्चुअल रैली में शामिल होंगे। शक्ति केंद्रों में टीवी, लैपटॉप और मोबाइल का इस्तेमाल किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं को आईटी विभाग कार्यकर्ताओं को एक लिंक भेज कर वर्चुअल रैली से जोड़ेगा। पार्टी के पंजाब से साढ़े पांच लाख से अधिक बूथ स्तर के कार्यकर्ता रैली में जुड़ेंगे। यह रैली अमृतसर की पांचों विधानसभा हलकों के हर मंडल में बने शक्ति केंद्रों तक आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर सलिल कपूर, जिला उपाध्यक्ष मानव तनेजा, डॉ. राम चावला, डॉ. हरविंदर संधू, सरबजीत सिंह शैंटी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें