फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर नार्थ हलके में वोटें मांगने पहुंचे सिद्धू के लिए नहीं खोले लोगों ने दरवाजे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीपीसीसी) के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू के बारे में लोगों का कहना है कि पहले कभी वह कांग्रेसी वर्करों के घर आने पर अपने दरवाजे बंद कर लेते थे, अब लोगों ने भी उनके साथ ऐसा ही कर दिया। सिद्धू शुक्रवार रात अपने समर्थकों सहित अमृतसर के नार्थ विधानसभा हलका के इलाका मुस्लिम गंज कालोनी में घर-घर चुनाव प्रचार करने पहुंचे, लेकिन उन्हें मायूस होकर बैरंग ही लौटना पड़ा। देर रात ही सिद्धू के चुनाव प्रचार के दौरान हुई इस किरकिरी का वीडियो वारयल हो गया।
विज्ञापन

गौर हो कि शिवाला के पीछे स्थित मुस्लिम गंज कालोनी में कांग्रेस यूथ ब्रिगेड का नेता अभिषेक शैंकी पिछले कई दिनों से पीपीसीसी के प्रधान सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर के साथ कांग्रेस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। इसके लिए उसने अपनी पूरी ताकत झोंक डाली थी और अपने इलाके के लोगों को कांग्रेस के उम्मीदवार के लिए मतदान करने के लिए प्रेरित कर रहा था।
शैंकी का परिवार पिछले करीब 10 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ा हुआ था, लेकिन पिछले समय के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की ओर से उनके साथ किए व्यवहार से आहत था। इस बीच ही शुक्रवार की रात नवजोत सिद्धू समर्थकों के साथ उनकी गली में आए, तो उनका अहम जाग गया। शैंकी ने अपने परिवार के सभी लोगों को घर से बाहर निकलने से मना करते हुए अपने घर का दरवाजा बंद कर दिया।
विज्ञापन

सिद्धू की टीम के एक सदस्य ने आगे पहुंच कर शैंकी के घर का दरवाजा खटखटाया कि नवजोत सिंह सिद्धू आ रहे हैं, लेकिन घर से किसी ने भी दरवाजा नहीं खोला। इतना ही नहीं अन्य भी किसी ने सिद्धू के लिए अपने घर का दरवाजा नहीं खोला। यह देख सिद्धू इस गली में बिना किसी के घर का दरवाजा खटखटाए वहां से आगे निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें