फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: श्री हरिमंदिर साहिब के काउंटर से एक लाख रुपये चोरी

Mon, 27 Nov 2023 07:07 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
ड्यूटी पर तैनात क्लर्क को घंटों बाद पता चला, खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर। श्री हरिमंदिर साहिब में माथा टेकने वाले काउंटर से एक लाख रुपये चोरी हो गए हैं। यह घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। जब दुखभंजनी बेरी वाली साइड की तरफ काउंटर पर रछपाल सिंह क्लर्क ड्यूटी पर तैनात थे। तभी दो पुरुष और एक महिला उनके पास आए और रसीद ले ली। जब क्लर्क का ध्यान एक व्यक्ति के गिरे हुए पैसों पर गया तो क्लर्क ने संबंधित व्यक्ति को पैसे उठाने के लिए कहा। जब वह व्यक्ति को पैसे उठाने में मदद कर रहा था, तभी दूसरे व्यक्ति ने काउंटर से एक लाख 50 हजार रुपये के दो बंडल चुरा लिए। पैसे निकालने के बाद तीनों भाग गए।

इस घटना की जानकारी क्लर्क रछपाल सिंह को करीब एक घंटे बाद तब हुई, जब उसने नकदी का मिलान किया तो एक लाख रुपये कम थे। एसजीपीसी के अधिकारी सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटे हुए हैं। संगत इस घटना के संबंध में कहीं न कहीं प्रबंधन पर भी सवालिया निशान लग रही है। चर्चा है कि यदि गुरु घर ही सुरक्षित नहीं है तो संगत का कीमती सामान, जो संगत अपने पास रखती है, कैसे सुरक्षित रहेगा। एसजीपीसी ने इस संबंधी शिकायत हरिमंदिर साहिब गलियारा चौकी के पास दर्ज करवा दी है। पुलिस अधिकारी भी इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य राज्य के हैं चोर : धंगेरा

घटना के संबंध में श्री हरिमंदिर साहिब के मैनेजर भगवंत सिंह धंगेरा ने बताया कि क्लर्क रछपाल सिंह को धोखा देकर काउंटर से एक लाख रुपये की चोरी करके तीन लोग फरार हो गए हैं। इनकी पहचान की जा रही है। जिस तरह की सीसीटीवी से फुटेज मिली है, वहां से प्रतीत हो रहा है कि पैसे चोरी कर फरार होने वाले लोग अन्य राज्य के हैं। इस संबंध में पुलिस और एसजीपीसी के कर्मचारी अपने स्तर पर भी आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें