फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई: अमृतसर एयरपोर्ट पर एक किलो सोना पकड़ा, अंडरवियर में छिपा दुबई से लाया था यात्री

Tue, 05 Oct 2021 09:18 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को हिरासत में लेकर सोना अपने कब्जे में ले लिया। जिसका वजन 1233 ग्राम था। इसमें से 1023.20 ग्राम शुद्ध सोना निकला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48.80 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
बरामद सोना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने दुबई से आए एक यात्री से एक किलो सोना बरामद किया है। आरोपी ने सोने की पेस्ट बना कर अपने अंडरवियर में छिपा रखा था।

विज्ञापन


चार अक्तूबर की शाम दुबई से पहुंची इंडिगो की फ्लाइट से एक यात्री द्वारा सोना तस्करी करके लाए जाने की सूचना थी। सोमवार को इंडिगो की दुबई से आने वाली फ्लाइट संख्या 6ई 048 से सोना तस्करी करके लाने वाले की पहचान अमृतसर के लूथरा के रूप में हुई।

यह यात्री अपने अंडरवियर में 1023.20 ग्राम सोने का पेस्ट बना छिपा कर लाया था। कस्टम अधिकारियों ने इस यात्री को हिरासत में लेकर सोना अपने कब्जे में ले लिया। जिसका वजन 1233 ग्राम था। इसमें से 1023.20 ग्राम शुद्ध सोना निकला। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 48.80 लाख रुपये है। आरोपी के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें