गुरदासपुर। गुरदासपुर के एक भाजपा नेता की आपत्तिजनक फोटो और ऑडियो वायरल हुई है। ये नेता भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वहीं इस संबंध में अभी तक किसी ने भी पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज करवाई है। भाजपा नेता का कहना है कि उन्होंने अभी न तो कुछ देखा है और न सुना है, पता नहीं कौन लोग उनकी बेदाग सियासी छवि को बदनाम करने के लिए फेक ऑडियो और फोटो वायरल कर रहे हैं। गौर रहे कि मंगलवार को ही ऑडियो के कुछ क्लिप सुबह से ही लोगों के मोबाइल में पहुंच गए थे। ये क्लिप किसने वायरल किए इसका कुछ पता नहीं चला है।
बुधवार को नेता की आपत्तिजनक फोटो भी सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर वायरल कर दी गई। कुछ लोगों का कहना है कि ये क्लिप जान बूझकर पैसे ऐंठने के मंसूबे से वायरल किए गए हैं। वहीं कुछ का कहना है कि इस केस में कई बड़े लोग और नेता भी शामिल हैं, जबकि कुछ इसे फेक बता रहे हैं। जब भाजपा नेता से इस बारे में बात की तो तो उन्होंने कहा कि उन्हें खुद इसकी जानकारी अन्य लोगों से मिली है। हालांकि यह साजिश किसने रची इस बारे में वह कुछ नहीं जानते है। उन्होंने अभी पुलिस को शिकायत नहीं दर्ज करवाई गई है। वहीं एसएसपी गुरदासपुर राजिंदर सिंह सोहल ने बताया कि उन्हें अभी किसी भी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच करेगी।