फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NRI attacked in Amritsar: आरोपियों ने घर में घुसकर बच्चों के सामने मारी गोली, हाथ जोड़ते रहे मासूम

Sat, 24 Aug 2024 01:57 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

Amritsar Crime News: अमृतसर के गांव दबुर्जी में सुबह सात बजे के करीब दो आरोपी एनआरआई सुखचैन सिंह के घर घुसे और उसे दो गोलियां मार दी। सुखचैन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
अमृतसर में एनआरआई पर जानलेवा हमला - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के गांव दबुर्जी में एनआरआई पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। शनिवार सुबह सात बजे दो आरोपी घर में घुसे और एनआरआई सुखचैन सिंह की बुजुर्ग मां और बच्चों के सामने उस पर फायरिंग कर दी। सुखचैन को दो गोलियां लगी हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन






इस दौरान मासूम बच्चे हमलावरों के सामने हाथ जोड़ते रहे। सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घायल एनआरआई एक माह पहले ही अमेरिका से लौटा था। 

विज्ञापन

आरोपियों ने मांगे थे कार के दस्तावेज 

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह एनआरआई सुखचैन सिंह अपने घर पर थे। आरोपी बाइक पर आए थे। उन्होंने सुखचैन सिंह से कार के दस्तावेज दिखाने को कहा जिसका उसने विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने पिस्तौल निकाल कर उस पर गोली चला दी। 

परिवार वालों ने घायल सुखचैन सिंह को अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वारदात की सूचना मिलने पर एडीसीपी हरपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। 

वहीं इस मामले में डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर पुलिस कमिश्नर को सख्त कार्रवाई के लिए कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। जांच में स्पेशल डीजीपी राजेंद्र ढोके की भी जिम्मेदारी लगाई गई है। आज शाम को राजेंद्र ढोके अमृतसर पहुंचेंगे। 
विज्ञापन

पहली पत्नी ने की थी आत्महत्या

एडीसीपी हरपाल सिंह ने बताया कि सुखचैन सिंह की पत्नी ने आत्महत्या कर ली थी। इसी बात को लेकर उनका अपने ससुराल पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। करीब पांच महीने पहले सुखचैन सिंह को जान से मारने की धमकी भी मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें