फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईए ने बरामद किए पाक ड्रोन के पुर्जे, इसी से भेजे गए थे पंजाब में हथियार

Sun, 08 Dec 2019 12:24 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकी रोबिनजीत सिंह की निशानदेही पर सीमावर्ती कस्बा झब्बाल के पास अपर बारी दोआबा नहर से पाकिस्तानी ड्रोन की मोटर और कुछ अन्य पुर्जे बरामद किए। एनआईए टीम के साथ मोहाली से एनडीआरएफ अधिकारी भी आए थे। सुबह पहुंची टीम ने कड़ी सुरक्षा के बीच रोबिनजीत सिंह को अपर बारी दोआबा नहर के पास लेकर गई।

विज्ञापन


पाकिस्तान से आए ड्रोन के पुर्जों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए मौके पर पूछताछ की गई। रोबिनजीत अधिकारियों को उस स्थान पर ले गया जहां उसने ड्रोन के पुर्जे फेंके थे। रोबिन की निशानदेही पर गोताखोरों की एक टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद नहर से ड्रोन के पुर्जे बरामद किए।

जानकारी के अनुसार एनआईए की टीम की पूछताछ में रोबिन ने स्वीकार किया था कि पाकिस्तान से हथियारों की खेप ड्रोन से ही आई थी। ड्रोन को झब्बाल में बंद पड़े एक राइस शैलर में जलाकर उसके पुर्जों को नहर में फेंक दिया था। याद रहे कि इससे पहले भी एक उच्चस्तरीय टीम ने गोताखोरों की मदद से ड्रोन के कुछ पुर्जे बरामद किए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहाली की एनआईए अदालत में चल रहे इस केस में आरोपियों के वकीलों ने यह तर्क दिया था कि जिस ड्रोन से हथियारों की खेप आई है, उस ड्रोन को अदालत में पेश किया जाए। सरकारी वकील का कहना था कि ड्रोन को सबूत के तौर पर अदालत में पेश नहीं किया जा सकता। देर शाम खबर लिखे जाने तक गोताखोरों की टीम नहर में ड्रोन के अन्य पुर्जों की तलाश कर रही थी।

ड्रोन से हथियारों की बड़ी खेप आतंकवादियों को भेजी गई थी 
25 सितंबर को झब्बाल की बंद पड़ी एक चावल मिल से पुलिस ने एक जला हुआ ड्रोन बरामद किया था। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकवादियों को पंजाब में आतंकी गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए पाकिस्तान से भेजी गई पांच एके -47 राइफल, 16 मैगजीन और 472 राउंड गोला बारूद, चार चीनी निर्मित 30 बोर पिस्तौल, आठ मैगजीन और 72 राउंड गोला बारूद के साथ, नौ हैंड ग्रेनेड, उनके सहायक उपकरण के साथ पांच सैटेलाइट फोन, दो मोबाइल फोन, दो वायरलेस सेट और 10 लाख रुपये के अंकित मूल्य वाली नकली मुद्रा जब्त की गई थी। 

आतंकी मॉड्यूल के चार सदस्य बलवंत सिंह उर्फ निहंग, आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश रंधावा, हरभजन सिंह और बलबीर सिंह को उसी दिन तरनतारन के चोहला साहिब गांव के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया था। बाद में अमृतसर से रोबिनजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद एक ड्रोन सीमावर्ती गांव महावा से भी बरामद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें