फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: मां ने सेहरा व बहनों ने राखी बांध दी संदीप को अंतिम विदाई

Wed, 22 Feb 2023 10:56 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
छुट्टी आए सैनिक की सड़क हादसे में मौत, सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरदासपुर। भारतीय सेना की 3 पंजाब रेजीमेंट के सिपाही संदीप कुमार जो 12 दिन पहले घर छुट्टी आए थे तथा मंगलवार को अपनी यूनिट के साथी सैनिक की बहन की शादी पर अपने 2 दोस्तों के साथ मुकेरियां के नजदीकी गांव गए थे। शादी से लौटते समय उनकी कार किसी अन्य वाहन से टकराने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे सिपाही संदीप कुमार की मौत हो गई जबकि उसके अन्य दो साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
बुधवार को उनके पैतृक गांव डालिया में पूरे सैन्य सम्मान से उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूबेदार सुखदेव सिंह के नेतृत्व में तिब्बडी कैंट से आई 19 सिख यूनिट के जवानों ने शस्त्र उल्टे कर बिगुल की गौरवशाली धुन के साथ हवा में गोलियां दागते हुए दिवगंत सैनिक को सलामी दी। इससे पहले सैन्य वाहन से तिरंगे में लिपटी मृतक सैनिक की पार्थिव देह जब गांव पहुंची तो हर गांववासी की आंखें नम हो उठी। मां जसबीर देवी ने अपने इकलौते बेटे को सेहरा व बहनें ज्योति, नीलम व अंजू ने इकलौते भाई की कलाई पर राखी बांध जब करुणामयी सिसकियों से उसे अंतिम विदाई दी तो माहौल अत्यंत गमगीन हो उठा तथा हर कोई कह रहा था ईश्वर यह दिन किसी को न दिखाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर दिवगंत सैनिक की यूनिट के सूबेदार रविंदर कुमार, सूबेदार नरिंदर सिंह, हलका इंचार्ज शमशेर सिंह, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने भी सिपाही संदीप कुमार को रीथ चढ़ा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दिवगंत सैनिक संदीप के पिता शाम लाल ने बेटे की चिता को मुखाग्नि दिखाई।
गृह प्रवेश की खुशियां बदली मातम में, तिरंगे में लौटा संदीप
दिवगंत सैनिक संदीप के पिता शाम लाल जो बतौर होमगार्ड के जवान दीनानगर पुलिस स्टेशन पर तैनात हैं, ने दहाड़े मारकर बताया कि संदीप उनका इकलौता बेटा था। सारे घर की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर थी। उसने बड़ी मेहनत से पाई-पाई जोड़कर नया घर तैयार किया था तथा बुधवार को गृह प्रवेश का मुहूर्त था लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनका बेटा तिरंगे में घर लौटेगा। बेटे के चले जाने से उनकी तो दुनिया ही उजड़ गई है।
विज्ञापन

गलवान में चीनी सैनिकों से हुई मुठभेड़ का हिस्सा रहा है संदीप : कुंवर विक्की
शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के महासचिव कुंवर रविंदर सिंह विक्की ने बताया कि संदीप एक बहुत ही बहादुर सैनिक था, 16 जून 2020 को गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ जो मुठभेड़ हुई थी संदीप भी उसमें शामिल थे तथा चीनी सैनिकों से लड़ते हुए वे गंभीर रूप से जख्मी भी हो गए थे और कुछ समय अस्पताल में भर्ती भी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें