फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: पूर्व आईपीएस डॉ. कुंवर विजय ने भगवंत मान पर उठाए सवाल, कहा- मुझसे बड़ी गलती हुई जो आप पर भरोसा किया

Fri, 20 Oct 2023 11:03 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

डॉ. कुंवर विजय प्रताप ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुराना वीडियो जारी किया, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी। वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान, कुंवर विजय प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए कहते हैं कि बेअदबी के मामले में इस अधिकारी ने जो साहस दिखाया है, वह कोई और नहीं दिखा सकता।
विज्ञापन
डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी सरकार पर सवाल उठाए हैं। सिंह ने सीएम भगवंत मान का पुराना वीडियो शेयर करते हुए वादे के बावजूद बेअदबी के दोषियों पर कोई कार्रवाई न करने पर उन्होंने फिर आप सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। 

विज्ञापन


लोग इस पोस्ट को आगे शेयर कर रहे हैं और सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। पोस्ट में विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह ने अपनी लड़ाई जारी रखने की भी बात कही और कहा कि फैसला आने तक लड़ाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Chandigarh: जांच में शामिल हुए नशा तस्करी केस में बर्खास्त एआईजी राजजीत, वकीलों संग पहुंचे एसटीएफ दफ्तर
विज्ञापन


फेसबुक पेज पर शेयर की पोस्ट
गुरुवार को डॉ. कुंवर विजय प्रताप ने अपने फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का पुराना वीडियो जारी किया, जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार नहीं थी। वीडियो में मुख्यमंत्री भगवंत मान, कुंवर विजय प्रताप सिंह की तारीफ करते हुए कहते हैं कि बेअदबी के मामले में इस अधिकारी ने जो साहस दिखाया है, वह कोई और नहीं दिखा सकता। वीडियो में उन्हें साफ कहते हुए देखा जा सकता है कि उनकी सरकार आने पर बेअदबी मामले के दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा, चाहे वे कोई भी हों। 
विज्ञापन


एसआईटी आपकी, गृह मंत्रालय आपका फिर भी न्याय नहीं
इस वीडियो पर डॉ. कुंवर विजय प्रताप ने तंज कसते हुए कहा कि जब मैंने अप्रैल 2021 में आईपीएस पद से इस्तीफा दिया तो आपकी बातों पर विश्वास किया और राजनीति का शिकार हो गया। आज एसआईटी आपकी है, आज गृह मंत्री आप हैं। एसआईटी गवाहों को नकार रही है। उन्हें बार-बार सुनाया जा रहा है, आरोपियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। मैं निजी वकीलों के साथ अदालतों में केस चला रहा हूं। जानबूझ कर मेरा अपमान किया जा रहा है। आरोपी, सरकारी तंत्र पर हावी हो गए हैं। पंजाबियों को धोखा दिया गया, लेकिन अंतिम फैसला गुरु गोबिंद सिंह जी के दरबार में होना है। मेरी जंग जारी रहेगी, मैं हर यातना सहने को तैयार हूं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें