भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) जिले में अब माइक्रो एटीएम सुविधा का आरंभ किया जा रहा है। इससे लोग कहीं भी अपने पैसे निकाल सकेंगे और जमा भी करवा सकेंगे।
बैंक पहले चरण में ग्रामीण इलाकों में 28 माइक्रो एटीएम सक्रिय करेंगे। बैंक मित्र माइक्रो एटीएम लेकर विभिन्न स्थानों पर जाकर लोगों को यह सुविधा उपलब्ध कराएंगे। साथ ही पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा भी दी जाएगी।
एसबीआई के रीजन ब्रांच अधिकारी महिंद्र पाल ने बताया 28 माइक्रो एटीएम का आर्डर दिया गया है। इन्हें एक महीने के अंदर सक्रिय हो कर दिया जाएगा। माइक्रो एटीएम लेकर बैंक मित्र प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर जाएंगे। इन बैंक मित्रों से मिलकर खाताधारक कहीं भी किसी भी स्थान पर अपने पैसे निकाल और जमा कर सकेंगे।
इस सुविधा के मिलने से अब एटीएम के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों पर भी रोक लगेगी। साथ ही पासवर्ड चोरी होने की घटनाओं से भी राहत मिलेगी। इसके अलावा खाताधारक एटीएम ढूंढने के लिए की जाने वाली भागदौड़ से बच सकेंगे। वहीं इस माइक्रो मशीनों को ले जाने वाले बैंक मित्रों से सिक्योरिटी ली जाएगी। ताकि वह कोई फ्राड न कर सके। उन्होंने बताया पहले चरण में यह ग्रामीण क्षेत्रों में जाएगी। दूसरे चरण में शहरी क्षेत्रों में यह सुविधा दी जाएगी।