सुजानपुर ऑल इंडिया यूथ कांग्रेेस के प्रधान को सम्मानित करते युवा कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने वाले नेता को टिकट नहीं बल्कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
यह बात ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने शुक्रवरा को विधानसभा हलका सुजानपुर के प्रधान तोषित महाजन की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम ‘कुज्ज सुणिये ते कुज्ज सुणाईये आओ सारे पंजाब नू बचाइये’ कार्यक्रम में में कही।
वडि़ंग ने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने शासन में पंजाब को हाशिये पर खड़ा कर दिया है। इस समय सूबे पर 125 हजार करोड़ रुपये का बोझ है। इस समय बेरोजगारी व नशा सबसे बड़ी समस्या है। इसके हल के लिए अकाली-भाजपा सरकार ने कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया मिशन 2017 के लिए जनता की राय लेकर ही चुनावी घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
युवाओं को ट्रेनिंग देकर रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी का कोई आधार नहीं है। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, भाजपा व अकाली दल से निकाले गए नेताओं की पार्टी है, जिन्हें प्रदेश की जनता चुनावों में पूरी तरह से नकार देगी। उन्होंने कहा कि टिकट आवंटन के लिए पार्टी की ओर से सर्वे किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर न चलने वाले नेता को टिकट नहीं बल्कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। पीपीसीसी सचिव विनय महाजन ने कहा कि हलका सुजानपुर विकास के दृष्टिकोण से हलका काफी पिछड़ा है।
कार्यक्रम के अंत में हलके के कांग्रेस नेताआें व यूथ कार्यकर्ताओं ने अतिथियाें को किरपाण भेंटकर सम्मानित किया। इससे पूर्व वड़िंग और पंजाब यूथ कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली, ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी महासचिव इंचार्ज राजिंदर मुंड, उप प्रधान पंजाब यूथ कांग्रेस कुलबीर जीरा, महासचिव पंजाब यूथ कांग्रेेस गुरबेज का नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।