फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक : गुरुघरों में सिरोपा के उपयोग पर पाबंदी, वित्तीय बचत से होगा शैक्षणिक विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार हुई कार्यकारिणी कमेटी की बैठक में गुरुद्वारा साहिब में सिरोपे देने की प्रथा को बंद करने और इससे होने वाली वित्तीय बचत को सिख युवाओं शैक्षणिक विकास के लिए उपयोग करने का निर्णय लिया गया है। इस फैसले के तहत सिरोपा देने के सामान्य प्रयोग पर रोक लगाते हुए इसे केवल धार्मिक हस्तियों, नगर कीर्तन के दौरान पांच प्यारों, रागियों और धार्मिक प्रचारकों तक ही सीमित कर दिया गया है।
विज्ञापन

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी श्री अमृतसर से भी अपने वेब यूट्यूब व फेसबुक चैनलों के माध्यम से गुरबाणी प्रसारित करने का भी निर्णय लिया है। इसे कमेटी ने मंजूरी दे दी है। धामी ने कहा कि संगत की गुरुद्वारा शहीद गंज बाबा दीप सिंह जी में बहुत श्रद्धा है। यहां अपना वेब चैनल स्थापित कर सीधा गुरबाणी प्रसारण संगत तक नियमित रूप से पहुंचाया जाएगा। श्री हरिमंदिर साहिब में आधुनिक तकनीक का साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा जिस पर काम शुुरू कर दिया गया है।

धामी ने कहा कि वर्ष 1984 में श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब पर हुए सैन्य हमले का बदला लेने वाले बेअंत सिंह की बहू बीबी संदीप कौर को भी शिरोमणि कमेटी में नियुक्त करने का निर्णय लिया गया है। कमेटी ने पिछले दिनों सुल्तानपुर लोधी में गुरुद्वारा अकाल बुंगा छावनी के निहंग सिंहों पर पुलिस द्वारा किए गए मर्यादा के उल्लंघन और जूतों के साथ गुरुद्वारा साहिब में प्रवेश करने की जांच के लिए भी अपनी रिपोर्ट सौंपी है। जिसे कार्यकारिणी कमेटी द्वारा जत्थेदार श्री अकाल तख्त साहिब को भेज दिया गया है। रिपोर्ट की संक्षिप्त जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा गुरुद्वारा पर एक हजार से अधिक गोलियां चलाई गईं। जांच कमेटी ने निहंग संगठनों के प्रमुखों समेत विभिन्न लोगों के बयान दर्ज किए हैं लेकिन सरकारी अधिकारी बयान देने से इनकार कर रहे हैं। डीसी ने एसजीपीसी की जांच कमेटी को बयान देने से इनकार कर दिया है। जबकि एसएसपी ने कई पत्रों और दौरों का जवाब नहीं दिया है। उन्होंने कहा कि इस पर अंतिम निर्णय के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

जल्द केंद्र सरकार से होगी बातचीत

बलवंत सिंह राजोआणा और अन्य बंदी सिंहों के मामले में गठित पांच सदस्यीय कमेटी की कार्रवाई के संबंध में धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री से बैठक के लिए समय मांगा गया था, लेकिन उन्होंने गृह मंत्रालय से संपर्क करने को कहा है। इसके मद्देनजर उन्होंने अगली कार्रवाई शुरू करने के लिए श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से की गई अपील के मद्देनजर 31 दिसंबर से 27 जनवरी तक का समय बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि पांच सदस्यीय कमेटी पूरी लगन से काम कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही केंद्र सरकार से बातचीत होगी।
ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर जताया दुख

धामी ने कहा कि कार्यकारिणी कमेटी ने 17 जनवरी 2024 को तख्त श्री दमदमा साहिब में खालसाई जाहो-जलाल के साथ श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती मनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा को भी अंतिम रूप दे दिया है। वैसे तो तख्त श्री पटना साहिब में गुरु साहिब की जयंती बड़े स्तर पर मनाई जाती है लेकिन संगत की भावनाओं के अनुरूप पंजाब में दसवें गुरु का गुरुपर्व राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह के अलावा 10 जनवरी को तख्त श्री केसगढ़ साहिब से विशाल नगर कीर्तन शुरू किया जाएगा जो श्री गुरु गोबिंद सिंह मार्ग से होते हुए 16 जनवरी को तख्त श्री दमदमा साहिब में संपन्न होगा। तख्त श्री दमदमा साहिब के पूर्व जत्थेदार और शिरोमणि कमेटी के पूर्व सदस्य ज्ञानी बलवंत सिंह नंदगढ़ के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए एक शोक प्रस्ताव भी पारित किया गया।
ये रहे मौजूद
बैठक में शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरभजन सिंह मसाना, जूनियर उपाध्यक्ष गुरबख्श सिंह खालसा, महासचिव के लिए भाई राजिंदर सिंह मेहता,रघबीर सिंह सहारनमाजरा, खुशविंदर सिंह भाटिया, इंद्रमोहन सिंह लखमीरवाला, गुरप्रीत सिंह झब्बर, बीबी मलकीत कौर कमालपुर, अमरजीत सिंह,बीबी जसपाल कौर, जसवंत सिंह, सचिव शिरोमणि कमेटी प्रताप सिंह, ओएसडी सतबीर सिंह धामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें