फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर लिखा सुसाइड नोट: ऑस्ट्रलिया से बटाला लौटे व्यक्ति ने की आत्महत्या, लिखा मेरी मौत के लिए ये जिम्मेदार

Fri, 19 Jul 2024 03:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)

सार

पंजाब के बटाला में एक व्यक्ति ने आत्महत्या की है। व्यक्ति ने मरने से पहले फेसबुक पर सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने कुछ लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। 
विज्ञापन
मृतक गुरप्रीत सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बटाला में एक व्यक्ति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। व्यक्ति ने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने ससुराल पक्ष का ठहराया है। व्यक्ति ने आत्महत्या से पहले सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट भी शेयर किया था, जिसमें उसने ससुरालियों पर आरोप लगाया है। मृतक गुरप्रीत सिंह (34) ऑस्ट्रेलिया में रहता था। वह कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रलिया से बटाला अपने घर आया था। उसका ससुरालियों से झगड़ा चल रहा था। इस वजह से गुरप्रीत ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसकी एक बेटी भी है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार गुरप्रीत का लगभग तीन साल से ससुराल वालों झगड़ा चल रहा था। उसकी पत्नी भी मायके में रह रही थी। पत्नी के मायके वाले बेटी को तीन साल पहले ही ससुराल से अपने घर ले आए थे। मृतक गुरप्रीत सिंह मूल रूप से बटाला का रहने वाला है।  

फेसबुक पर लिखा ये 
मृतक गुरप्रीत के बेटी का पिता था। उसकी 11 साल की एक बेटी है। गुरप्रीत और उसके ससुरालियों के बीच कोर्ट केस भी चल रहा था। आत्महत्या से पहले गुरप्रीत ने अपनी मौत की वजह और अपना दर्द एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है। गुरप्रीत ने फेसबुक पर लिखा था कि मेरी मौत के लिए मेरे ससुराल वाले जिम्मेदार हैं। उनकी हरकतों से मैं तंग आकर सुसाइड कर रहा हूं।
विज्ञापन


मृतक की मां परमजीत कौर ने बेटे की मौत के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और उन्हें इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। परमजीत कौर ने बताया कि उसके बेटे की शादी 12 साल पहले किरणदीप कौर से हुई थी। गुरप्रीत सिंह सात साल के लिए ऑस्ट्रेलिया रह रहा है। दोनों ही इन दिनों आस्ट्रेलिया से वापिस आ गए थे। सुसराल वालों से चल रहे विवाद के कारण वीरवार की देर रात को उसके बेटे पर मानसिक दबाव ऐसा हावी हुआ कि उसने कोई जहरीली चीज निगल की अपनी जान दे दी है।

इस संबंध में थाना सिविल लाइन बटाला के प्रभारी प्रभजोत सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक गुरप्रीत सिंह की मां परमजीत कौर के बयानों पर पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें