फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट्टा तस्करी के आरोप में पकड़े युवक ने थाने में लगाया फंदा, परिजनों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Fri, 01 Nov 2019 06:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पठानकोट (पंजाब)
विज्ञापन
थाने के बाहर हंगामा करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पंजाब-हिमाचल सीमा पर गुरुवार को 32.8 ग्राम चिट्टे सहित पकड़े गए युवक ने थाना डमटाल की हवालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार को इसकी सूचना मिली तो वह डमटाल थाना के बाहर जुटे और थाने पर पथराव किया।

विज्ञापन


इसके बाद नाराज परिजनों ने पठानकोट-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने लोगों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों की पुलिस से धक्का-मुक्की भी हुई। 

जानकारी के मुताबिक डमटाल पुलिस ने इंदौरा निवासी आकाश को 32.8 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया था। गुरुवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन


आकाश को पूछताछ के लिए थाना डमटाल की सेल में रखा गया था। शुक्रवार सुबह करीब 9:30 उसने हवालात में ही फंदा लगा दिया। थाना प्रभारी बेसुध युवक को लेकर इंदौरा अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

Trending Videos
विज्ञापन

उसके बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल पहुंचाने लगी तो वहां मृतक के परिजन पहुंचे और पुलिस से शव छीनने की कोशिश की। काफी धक्का-मुक्की के बाद एसएचओ इंदौरा सुरिंदर धीमान ने शव को नूरपुर अस्पताल के लिए रवाना किया लेकिन गुस्साए परिजन थाना डमटाल पहुंच गए। 

परिजनों ने पहले थाना के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और फिर नेशनल हाईवे पर धरना लगाकर बैठ गए। डीएसपी डॉ. साहिल अरोड़ा ने प्रदर्शनकारियों को समझाया तो सारे प्रदर्शनकारी हाईवे से उठकर फिर थाना के बाहर आए और पथराव शुरू कर दिया। एसपी ने बताया कि मामले में कोताही बरतने पर दो पुलिस मुलाजिमों को सस्पेंड कर दिया गया है। 

मजिस्ट्रेट करेंगे मामले की जांच 
एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम अब टांडा मेडिकल कॉलेज में करवाया जाएगा, जिसमें पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। सारी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी होगी। एसपी ने बताया कि अगर किसी पुलिस कर्मचारी या अधिकारी की कोताही सामने आती है तो उस पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें