फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: पत्नी को छोड़ प्रेमिका संग भागे व्यक्ति पकड़ा, दोनों की पिटाई भी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अमृतसर। अपनी पत्नी को छोड़ प्रेमिका के साथ भाग कर अमृतसर के एक होटल में रह रहे युवक को परिवार के लोगों ने पकड़ लिया। जब यह लोग युवक और उसकी प्रेमिका की को पीट रहे थे तो लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक और उसकी प्रेमिका को पकड़ लिया और पुलिस थाना ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्षाें के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


थाना बी डिवीजन पुलिस के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि हरिमंदिर साहिब के पास एक होटल के बाहर हंगामा हो रहा है। कुछ लोग एक युवक और लड़की की मारपीट कर रहे है। दोनों को पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ कर रही है। युवक तरनतारन जिला का रहने वाला है। परिवार के व्यक्ति निर्मल सिंह ने बताया कि युवक की शादी उसकी भतीजी से दस वर्ष पहले हुई थी। कुछ समय से युवक का एक लड़की के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। करीब दो माह पहले युवक लड़की को भगा कर ले आया और अमृतसर में रह रहा था। उनको इसका पता चला तो वह उसे पकड़ने के लिए पहुंचे। उधर, युवक ने कहा कि उसने लड़की के साथ कोर्ट में विवाह कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उसकी के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने थाना के बाहर प्रदर्शन कर हालात खराब करने की कोशिश की थी, जिन को वहां से भगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें