फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत: शादी करने की थी चाहत, परिजन नहीं माने तो होटल में गोली मारकर प्रेमी जोड़े ने दी जान

Sat, 03 Jul 2021 11:04 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में एक होटल के कमरे से दो बार गोली चलने की आवाज आई। कर्मचारी और पुलिस पहुंची तो वहां का नजारा देख उस उड़ गए। कमरे में एक युवक और युवती के शव खून से लथपथ पड़े थे। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक प्रेमी जोड़े ने शनिवार को बस अड्डा के निकट गोल्डन होटल में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन उनके परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। इससे मायूस होकर युवा प्रेमी जोड़े ने शनिवार देर शाम एक होटल में गोली मारकर जान दे दी।

विज्ञापन


दोहरे आत्महत्या मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची रामबाग थाना की पुलिस ने दोनों शव कब्जे में ले लिए और पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 9 बजे गुमानपुरा का निवासी प्रभदीप सिंह और खालसा कॉलेज के सामने रहने वाली हरसिमरन कौर ने होटल में कमरा लिया। होटल के स्टाफ ने काफी देर बाद उनके कमरे से दो बार गोली चलने की आवाज सुनी।
विज्ञापन


गोली चलते ही होटल का स्टाफ कमरे के बाहर पहुंचा। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से दरवाजा नहीं खोला तो होटल प्रबंधन ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा तो अंदर प्रभदीप सिंह और हरसिमरन के शव खून से लथपथ पड़े थे। जांच के दौरान सामने आया कि दोनों के सिर पर गोलियां लगी थीं।

इंस्पेक्टर नारायण सिंह ने बताया कि इनके बारे में जुटाई जानकारी से पता चला है कि दोनों गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के पास स्थित एक केंद्र से आइलेट्स कर रहे थे। दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे और शादी करना चाहते थे लेकिन दोनों के परिवार वाले शादी के लिए तैयार नहीं थे। प्रभदीप ने कुछ दिन बाद कनाडा जाना था। उन्होंने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें