फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून विभाग को पहला, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल को दूसरा और कंप्यूटर इंजीनिरिंग एंड तकनोलॉजी को मिला तीसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जश्न-2022 के दूसरे दिन विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। 2019 के बाद विवि परिसर में हुए जश्न-2022 में कलाकारों ने पूरे जोश से हिस्सा लिया। जश्न-2022 के पहले दिन दशमेश ऑडिटोरियम में हुए भंगड़ा मुकाबले के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इसमें कानून विभाग को पहला, यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल को दूसरा तथा कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

डीन विद्यार्थी भलाई प्रो. अनीस दुआ ने बताया कि पहले दिन के मुकाबलों में 40 विभागों से विद्यार्थियों ने भाग लिया था। इनके शबद-भजन, गीत, गजल, लोकगीत, वेस्टर्न वोकल सोलो मुकाबले करवाए गए थे। शुक्रवार को दूसरे दिन मिमिक्री, नौटंकी और स्किट मुकाबले करवाए गए। इसके साथ ही यूनिवर्सिटी के कांफ्रेंस हॉल में क्विज और डीबेट करवाई गई।
पोस्टर मेकिंग में आर्किटेक्चर विभाग ने हासिल किया पहला स्थान
यूनिवर्सिटी के लेक्चर थियेटर में कोलाज, कार्टनिंग, रंगोली, पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग ऑफ द स्पॉट, ऑन द स्पॉट थीम फोटोग्राफ, फ्लावर प्रबंधन, मेहंदी और क्ले माडलिंग मुकाबले आयोजित हुए। पोस्टर मेकिंग मुकाबलों में यूक्रेन में रूस हमले के बाद वहां के जनजीवन के बुरे हालात पेश करने पर आर्किटेक्चर विभाग को पहला स्थान मिला। साइकोलॉजी विभाग को दूसरा तथा कैमिस्ट्री विभाग तीसरे स्थान पर रहा। प्रो. दुआ ने बताया कि 9 अप्रैल को वेस्टर्न ग्रुप डांस और कोरियोग्राफी मुकाबलों का आयोजन दशमेश ऑडिटोरियम में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें