संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री व श्री दुर्ग्याणा कमेटी की प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला का कहना है कि हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या आम घटना नहीं है। यह आने वाले खतरे का संकेत है। रेकी करने के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। यह सिर्फ शिव सेना, दुर्ग्याणा मंदिर या श्री दरबार साहिब का मसला नहीं है। यह पंजाब और देश का मसला है। इस दौरान संघ नेता अरुण खन्ना भी मौजूद रहे।
चावला ने अमृतपाल सिंह के पंजाब आने पर सरकारों को फेल बताया। अमृत छकाने के नाम पर पंजाब के युवाओं के दिमाग में गलत बातें डाली जा रही हैं। घटना के वक्त पुलिस वाले उतने चौकस नहीं थे, जितने होने चाहिए। अगर पुलिस की लापरवाही है तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। संघ नेता अरुण खन्ना का कहना है कि संदीप सिंह के पीछे लोगों को भी सरकार को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए।
फोटो सहित........