थाना सिटी पुलिस ने दो नाबालिग बहनों को शादी का झांसा देकर घर से भगाने के आरोप में दो व्यक्तियों खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने कहा है कि उसके पति की मौत हो चुकी है।
उसकी दो नाबालिग लड़कियां बीती रात खाना खाकर सो गई थीं। जब वह सुबह उठी तो देखा कि दोनों लड़कियां अपने बिस्तर पर नही थी।
उसे यकीन है कि शिवकुमार व लवप्रीत सिंह निवासी तरनतारन उसकी लड़कियों को शादी का झांसा देकर ले गए है। एएसआई गुरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।