फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी सबसे बेईमान: मजीठिया

Tue, 30 Aug 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
गुरदासपुर के गांव बब्बेहाली में कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन करते कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
माल, सूचना और लोक संपर्क मंत्री पंजाब बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को कहा कि आम आदमी पार्टी सबसे बेईमान पार्टी है।  पंजाब के प्रति इस की नियत साफ नही है और पार्टी की बेईमानी का पर्दाफाश इसके अपने ही नेता कर रहे है। मजीठिया गांव बब्बेहाली में नवनिर्मित कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन करने के पश्चात पत्रकारों के साथ बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन


मजीठिया ने कहा कि आप ने अपने चुनाव मेनिफेस्टो पर श्री हरमिंदर साहिब की फोटो के साथ झाड़ूू की फोटो लगाई गई थी, वह इस पार्टी की साजिश थी। पंजाब के पढ़े लिखे लोग इस पार्टी की साजिशों का आने वाले विधानसभा चुनावों में मुंह तोड़ जवाब देंगे।

उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा ही पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार करती आ रही है। कांग्रेस की देश में हालत खराब है। पंजाब विधानसभा चुनाव कांग्रेस की अंतिम यात्रा साबित होंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव अकाली-भाजपा गठबंधन विकास के मुद्दे पर लड़ेगा और भारी बहुमत से जीत प्राप्त करेगा।  सरकार ने अपने पिछले कार्यकालों में शिक्षा का स्तर ऊंचा उठाने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाई है।

आईआईटी, आईआईएम जैसी संस्थाएं स्थापित करने के साथ लोगों को बेहतर सेहत सुविधाएं देने के लिए अत्याधुनिक साजो सामान मुहैया कराया गया है। किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और नीले कार्ड होल्डरों को भगत पूर्ण सिंह सेहत बीमा की सुविधा दी गई है। 

मजीठिया ने कहा कि बब्बेहाली में बनाए गए नए बने कम्यूनिटी हाल के सामने पड़ी खाली जगह में बच्चों के लिए झूले और बुजुर्गों के लिए सैरगाह बनाई जाएगी। इस मौके पर विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली, डीसी प्रदीप सभ्रवाल, जसदीप सिंह एसएसपी, अमरजोत सिंह बब्बेहाली, सुखजिंदर सिंह सोनू लंगाह, जगरुप सिंहसेखवां, सरबजीत सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें