फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी खिलाड़ी की नशे से मौत, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
तरनतारन। तरनतारन में सीमावर्ती क्षेत्र खेमकरण में कबड्डी खिलाड़ी की नशे से मौत हो गई। परिवार को सोमवार को दोपहर उसका शव खेत में पड़ा मिला। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस से भी नहीं की। उनका कहना था कि क्यों और किसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं। नशे से मौतें रुकने वाली नहीं हैं। घटना तरनतारन के खेमकरण में गांव मेहंदीपुर की है। यहां पहले भी कई लोगों की मौतें नशे की ओवरडोज से हो चुकी है। मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि उनके बेटे का नाम सतविंदर सिंह था। वह अभी 21 साल का था और कबड्डी खेलता था।
विज्ञापन

कुछ समय पहले ही वह गलत संगत में पड़ गया था। कई बार उसे नशा करने से रोका तो वह लड़ने लग जाता। सुबह ही वह घर से काम पर जाने की बात कहकर गया था और वापस नहीं आया। दोपहर तक जब वह नहीं लौटा तो गांव में उसकी तलाश शुरू हुई। सुरजीत सिंह ने बताया कि गांव में ढूंढते हुए उन्हें सतविंदर का पता चला। गांववालों ने बताया कि वह खेत में पड़ा है। जब वह उसे ढूंढते हुए पहुंचे तो पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वह उसे घर लेकर आए।
पुलिस के पास नहीं जाना चाहता परिवार
सतविंदर का परिवार पुलिस के पास नहीं जाना चाहता। जब उनसे पूछा गया कि पुलिस को सूचना दी है तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर इनकार कर दिया। उनका कहना था कि वह क्यों पुलिस के पास जाएं। अगर रिपोर्ट लिखवानी भी पड़ी तो किसके खिलाफ दर्ज करवाएंगे। पंजाब में नशा रुकने वाला नहीं है, आए दिन नशे से मौतें हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें