सांसद विनोद खन्ना के घर के समक्ष प्रदर्शन करते स्वर्णकार।
- फोटो : amarujala
केंद्र सरकार द्वारा सोने पर लगाई गई एक्साइज ड्यूटी के खिलाफ शनिवार को स्वर्णकार सराफा संघ पठानकोट ने हलके के सांसद विनोद खन्ना के सैली रोड स्थित निवास स्थान के समक्ष प्रदर्शन किया। साथ ही सांसद विनोद खन्ना को मांग पत्र सौंपा गया।
सांसद विनोद खन्ना ने स्वर्णकारों की मांग को संसद में उठाने का आश्वासन दिया। स्वर्णकार सराफा संघ पठानकोट के प्रधान वरिंदर सहदेव ने कहा कि केंद्र सरकार ने सोने पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाकर स्वर्णकारों का बोझ बढ़ा दिया है।
इससे स्वर्णकारों को आर्थिक संकट झेलना पड़ रहा है। जब तक सरकार स्वर्णकारों को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह से राहत नहीं देता है तब तक संघर्ष इसी प्रकार जारी रहेगा। सांसद विनोद खन्ना ने कहा कि स्वर्णकारों की मांगों को वह संसद में ले जायेंगे।
'उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र सरकार स्वर्णकारों को जल्द ही राहत देगी। इस दौरान चेयरमैन अशोक वर्मा, रमन हांडा व अन्य उपस्थित थे।