गुरदासपुर में जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह को सम्मानित करते हुए रविंद्र खन्ना व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
गांव कोठे घराला के रहने वाले जूडो खिलाड़ी अवतार सिंह को सम्मानित करने के लिए वीरवार की रात भाजपा स्पोर्ट्स सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र खन्ना साथियों के साथ उनके आवास पर पहुंचे और स्मृति चिन्ह देकर अवतार सिंह को सम्मानित किया।
रियो ओलंपिक के लिए अवतार सिंह 90 किलो भार वर्ग में चयनित हुए हैं। इससे गुरदासपुर में खुशी की लहर है। इस मौके पर खन्ना ने कहा कि अवतार सिंह रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल हासिल करके पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर अवतार सिंह के पिता शिंगारा सिंह और माता सुखविंद्र कौर, जूडो खिलाड़ी रवि कुमार, राजेश कुमार बूटी, विकास शर्मा, हरिप्रसाद लुग्गी, राज कुमार राजू, पवन शर्मा, विपन महाजन, अरुण बिट्टा मौजूद थे।