प्रभु यीशु मसीह और माता मरियम की फोटो के साथ छेड़छाड़ करने के रोष स्वरूप मसीह भाईचारे के लोगों ने शनिवार को डाकखाना चौक पर जाम चलाया। पास्टर मिठन मसीह सहोता और क्रिश्चियन नेशनल यूथ फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ मसीह चौहान के नेतृत्व में लोग मौके पर डटे रहे। इसके बाद डीसी प्रदीप सभ्रवाल को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई।
शनिवार को बड़ी संख्या में डाकखाना चौक पर इकट्ठा हुए मसीह भाईचारे के लोगों ने चप्पल बनाने वाली कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उक्त कंपनी और चप्पल बनाने वालों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में सख्त कार्रवाई न की गई तो पूरे देश में बड़ा संघर्ष किया जाएगा।
पास्टर मिठन और आरिफ मसीह ने कहा कि विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ शरारती तत्वों की ओर से पंजाब में आपसी भाईचारा खराब करने के उद्देश्य से इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने धार्मिक गुरुओं के चित्रों के आपत्तिजनक इस्तेमाल करने के आरोपियों को सामने लाने के लिए केंद्र सरकार से सीबीआई जांच की मांग की।
प्रदर्शन में प्रधान कश्मीर मसीह बाऊ, विक्की जिला प्रधान, प्रधान सैमुअल मसीह वडारा बांगर, फादर मंगल मसीह, फादर दलबीर मसीह, फादल सैमुअल मसीह, फादर पीटर भट्टी, फादर थॉमस, फादर मनजूर मसीह, पास्टर सुरजीत मसीह, पास्टर अजय बटाला, पास्टर जसबीर बटाला, पास्टर प्रेम, पास्टर गुरविंदर सिंह बब्बा, पास्टर जोन मसीह, पास्टर राकेश भट्टी, पास्टर रॉबिन कलेर उपस्थित थे।