फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर: पाकिस्तान ने रिहा किया भारतीय मछुआरा, भारत ने अफगानिस्तान भेजी गेहूं की तीसरी खेप

Tue, 08 Mar 2022 05:34 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से उसके भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की। गृह मंत्रालय की ओर से चैबी के भारतीय नागरिक की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सात मार्च को उसे कराची जेल से रिहा कर दिया।
विज्ञापन
अटारी-वाघा बॉर्डर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान सरकार ने अपनी जेल में बंद एक मछुआरे चैबी को सोमवार को रिहा कर दिया। पाक रेंजर्स ने इस मछुआरे को कल देर शाम अटारी-वाघा सीमा पर बीएसएफ अधिकारियों को सौप दिया था। बीएसएफ ने जिला प्रशासन के हवाले कर दिया, जिसे बाद में रेडक्रास भवन के तहत गुरुनानक देव सराय में रखा गया है। जिला प्रशासन ने चैबी के परिजनों व गुजरात सरकार को उसकी रिहाई के बाद भारत आने की सूचना दे दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुजरात का रहने वाला चैबी नामक युवक करीब पांच साल पहले मछली पकड़ने समुद्र में उतरा था। वह पानी में भारत की सीमा पार कर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गया। जहां पाकिस्तान के सुरक्षा गार्डों ने उसे हिरासत में ले लिया। पाकिस्तान की अदालत ने उसे चार साल की कैद की सजा सुनाई और अदालत के फैसले के बाद चैबी को कराची की लांडी जेल में रखा गया। सजा पूरी होने के बाद पाकिस्तान के सिंध प्रांत के गृह मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से उसके भारत भेजने की प्रक्रिया शुरू की। गृह मंत्रालय की ओर से चैबी के भारतीय नागरिक की पुष्टि होने के बाद पाकिस्तान सरकार ने सात मार्च को उसे कराची जेल से रिहा कर दिया।

भारत ने भेजी गेहूं की तीसरी खेप
अमृतसर में अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से 40 ट्रकों में 2,000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप अफगानिस्तान भेजी गई। भारत अफगानिस्तान को कुल 50,000 मीट्रिक टन गेहूं मानवीय सहायता के रूप में भेजगा। यह जानकारी कस्टम के संयुक्त आयुक्त बलबीर सिंह मंगत ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें