फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हलका राजासांसी में कई परिवार भाजपा में हुए शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा हलका राजासांसी में कई लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा शहरी जिला प्रधान सुरेश महाजन तथा देहाती प्रधान हरदयाल सिंह औलख की अध्यक्षता में शनिवार को शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राजासांसी के गांव उमरपुरा के दर्जनों परिवारों ने भाजपा का दामन थामा।
विज्ञापन

भाजपा देहाती प्रधान हरदयाल सिंह औलख ने भाजपा का हिस्सा बने उमरपुरा गांव के परिवारों का स्वागत किया और पाटी से हमेशा इमानदार रहने की सलाह दी। भाजपा के शहरी प्रधान सुरेश महाजन ने पार्टी में शामिल होने वालों में साबर संधू, निंदर सिंह, अशोक सिंह, बल्ला सिंह, परमजीत सिंह, बबली, दिलबाग सिंह, मुखा सिंह, हरजीत सिंह, प्रकाश सिंह , मंगा सिंह, राजा सिंह मग्गर, बादल शाह, पिंदर सिंह, जसवंत सिंह कुकी, हरभजन सिंह व अन्य को सिरोपा देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. बलदेव राज चावला, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बलविंदर गिल, जिला महासचिव राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डा. राम चावला और सतपाल डोगरा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें