अमृतसर। उपायुक्त हरप्रीत सिंह सूदन ने अधिकारियों को दो टूक कहा है कि पोर्टल पर आने वाली शिकायतें निपटाने में देरी करने वालों की सीधे मुख्यमंत्री को रिपोर्ट करेंगे। उपायुक्त ने जिला के सभी विभागों के प्रमुखों से कहा कि अपने-अपने विभागों के शिकायत पोर्टल पर नजर रखें। उन पर आने वाली शिकायतों को तय समय में निपटाएं। उन्होंने कहा कि नागरिकों की मुश्किलों का समय पर समाधान करें।
इसके लिए हमें अपने व्यवहार में बदलाव लाने की भी जरूरत है, ताकि लोग खुल कर जानकारियां उनके साथ साझा करते हुए अपनी समस्याओं को उनके समक्ष रख सकें। उन्होंने विभाग प्रमुखों से कहा कि वे कर्मचारियों के कामकाज पर भी नजर रखें। उन्होंने यह सुनिश्चित किया जाए कि सरकार के कामकाज को लेकर लोगों को परेशानी तो नहीं हो रही। अगर किसी अधिकारी की काम में देरी की शिकायत आती है तो उसे जुर्माना भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे सभी विभागों के पोर्टल पर खुद भी नजर रखेंगे और शिकायतें निपटाने में देरी करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट मुख्यमंत्री को करेंगे, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।