गांव तलवंडी मेहर सिंह के गुरुद्वारा साहिब में गत सुबह अचानक बिजली के तारें शार्ट सर्किट होने से लगी आग कारण श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पावन सरूप, पालकी साहिब, रूमाला और चंदोया साहिब अग्नि भेंट हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस मौके पर डीएसपी सब डिवीजन पट्टी दविंदर सिंह संधू ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी कड़ाह प्रसाद की देग तैयार कर रहा था कि अचानक शार्ट सर्किट कारण एकदम लाइट बंद हो गई और आग लग गई। इसके बाद गांव निवासियों ने मौके पर पहुंच आग पर काबू डाला।
इतने में पावन सरूप जल गया। गांव निवासियों ने मौके पर सतनाम वाहेगुरु का जाप शुरू कर दिया। थाना प्रभारी एसआई बिक्रम सिंह द्वारा गांव निवासियों के बयान दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई।