पठानकोट से कादियां के लिए रवाना होने से पहले जानकारी देते हुए जिला चेयरमैन अमित मंटू।
- फोटो : अमर उजाला
राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद पहली बार कादियां स्थित अपने निवास स्थान पर पहुंचने वाले प्रताप सिंह बाजवा के स्वागत के लिए सुजानपुर हलके से कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के कार्यकर्ता रवाना हुए।
जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू की अध्यक्षता में सुजानपुर से कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल की 25 गाड़ियां का काफिला रवाना हुआ। रवाना होने से पहले कांग्रेस किसान व खेत मजदूर सेल के जिला चेयरमैन ठाकुर अमित मंटू ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के राज्यसभा सदस्य चुने जाने से कांग्रेस को मजबूती मिली है।
प्रताप सिंह बाजवा ने पीडब्लूडी के मंत्री रहते हुए राज्य की सड़काें पुलों की नुहार बदल दी थी जिसे लोग आज भी याद करते हैं। यही कारण है कि प्रताप सिंह बाजवा के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद लोगों में विकास की उम्मीद जागी है। अकाली-भाजपा सरकार के राज में डूब रहे पंजाब को बचाने के लिए प्रताप सिंह बाजवा हरसंभव प्रयास करेंगे। इस दौरान राम सिंह, सुरिंदर पाल, प्रदीप सिंह, सुरजीत सिंह, प्रवीन, टोनी, जोनी, अजय कुमार, सुंदर, रोहित, साहिल आदि उपस्थित थे।