फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: गुरदासपुर एसपी का रीडर 5000 रुपये रिश्वत लेता काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरदासपुर। पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने एसपी गुरदासपुर के रीडर सब-इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह को 5000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलाजिम को गुरदासपुर के दीनानगर कस्बे के निवासी चंदर शेखर आजाद द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने पुलिस जांच रिपोर्ट उसके हक में भेजने के बदले 10,000 रुपये की मांग की थी। 5000 रुपये पहले ले लिए थे और बाकी 5000 रुपये भी मांग रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिकायत संबंधी प्राथमिक जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में 5000 रुपये की दूसरी किश्त लेते रंगे हाथों काबू कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें