फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: शंभू बॉर्डर के लिए अमृतसर से किसानों के जत्थे रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी के मौसम को देखते हुए घरों से पंखे आदि भी लेकर गए
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। 13 फरवरी से किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन में किसानों ने हरियाणा और पंजाब की विभिन्न सीमाओं पर मोर्चे लगाए हुए हैं। इसी के चलते किसान मजदूर संघर्ष कमेटी लगातार मोर्चा संभाले हुए है।
वही, प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर, जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेर बाला और जिला सचिव गुरलाल सिंह मान के नेतृत्व में बुधवार को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने अमृतसर रेलवे स्टेशन, जंडियाला और ब्यास से सैकड़ों खेत मजदूरों के जत्थों को रवाना किया। किसान नेताओं ने कहा कि पहले सरकार ने अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को अनदेखा किया। अब चुनाव आचार संहिता लागू है, इसलिए लोगों ने इस संघर्ष को लंबे समय तक लड़ने का प्रण लिया है।
विज्ञापन

वहीं, वह मांगें पूरी होने तक शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। मोर्चे के लिए रवाना हुए किसानों और मजदूरों ने कहा कि गर्मी को देखते हुए उन्होंने अपने घरों से पंखे आदि की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


26 मार्च को राजस्थान में होगी महापंचायत

किसान नेताओं ने बताया कि प्रदेश स्तर पर संगठन की योजना के अनुसार अगला जत्था 30 मार्च को रवाना होगा। इधर, 23 मार्च को शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर अधिक से अधिक संख्या में लोग आंदोलन में पहुंचेंगे। वहीं, 26 मार्च को राजस्थान के दौसा में किसानों और आदिवासियों की महापंचायत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें