फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलियांवाला बाग के शहीदों को दें पंजाब रतन और भारत रतन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। जलियांवाला बाग के शहीदों के परिवारों ने पूर्वजों के लिए पंजाब रत्न और भारत रत्न की मांग की है। शहीद लाला वासू मल कपूर के पड़पौत्र सुनील कपूर के नेतृत्व में जलियांवाला बाग में शहीद हुए 33 परिवारों के सदस्य बुधवार पहुंचे थे। उन्होंने जहां क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि दी वहीं, राज्य और केंद्र सरकार के कार्यक्रमों का बायकाट भी किया।
विज्ञापन

सुनील कपूर ने कहा कि यह देश की त्रासदी है कि आजादी के 75 साल बाद भी जलियांवाला बाग के शहीदों को उनके हक नहीं मिले हैं। हम केंद्र या पंजाब सरकार के कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। इसके लिए उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राष्ट्रपति व केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर मिलने का समय मांगा गया है। उन्होंने कहा कि वे सरकार के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
कुछ समय पहले उन्हें राष्ट्रपति भवन से आए पत्र में उन्हें बहुत जल्द मिलने का समय दिए जाने की बात कही गई। अभी तक उन्हें यह मौका नहीं दिया गया है। सुनील कपूर ने कहा कि आज से 102 साल पहले उनके परिवारों के क्रांतिकारी वीरों ने जलियांवाला बाग में अपने देश के लिए जान कुर्बान की थी। इसलिए आज उन्हें श्रद्धांजलि दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें