फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत देने के बाद भी मंगेतर पर नहीं हुई कार्रवाई, सोशल मीडिया पर लाइव हो युवती ने निगला जहर

Thu, 21 Nov 2019 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बटाला की एक युवती ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव होकर जहरीली चीज निगली। युवती की गंभीर हालत को देखते उसे बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहर खाने का कारण युवती की ओर से अपने मंगेतर और उसके परिजनों के खिलाफ पुलिस को दी गई शिकायत पर कोई कार्रवाई न होना बताया जा रहा है।  

विज्ञापन


अकाली दल की प्रदेश महिला नेता गीता शर्मा ने सिविल अस्पताल में पहुंचकर युवती का हालचाल जाना। पत्रकारों को जानकारी देते हुए अकाली महिला नेता गीता शर्मा ने कहा कि उनके एक व्हाट्सएप ग्रुप में दीना नगर के रहने वाले एक युवक का मैसेज आया, जिसने बटाला की युवती की ओर से तंग आकर आत्महत्या करने के लिए जहर खाने और युवती की मदद के लिए आगे आने को कहा। 

विज्ञापन

गीता ने बताया कि वह पहले युवती के घर में पहुंचीं। वहां से पता चला कि युवती को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए हैं। गीता ने कहा कि युवती के मामले को लेकर वह एसएसपी बटाला उपिंदरजीत सिंह घुम्मन से मिलकर उसके साथ धोखा करने वालों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करवाकर उक्त युवती को इंसाफ दिलाकर ही रहेंगी। 

वहीं इस संबंध में थाना सिविल लाइन के एसएचओ मुख्तयार सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि युवती ने जहरीली चीज निगल ली है। उन्हें अभी तक मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार ही कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले युवती ने अपने मंगेतर पर उसके साथ संबंध बनाने के बाद उसे छोड़कर अपने गांव तरनतारन चले जाने का आरोप लगाया था। इस संबंध में युवती ने एसएसपी बटाला को लिखित शिकायत दी थी, जिसकी जांच डीएसपी सिटी बीके सिंगला कर रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें