फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ के दौरान चिकित्सा सहायता के लिए पूरी तरह से तैयार : सिविल सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरदासपुर। जिले का एक हिस्सा इस समय बाढ़ की चपेट में है, जिसे ध्यान में रखते हुए पंजाब सरकार और स्वास्थ्य विभाग पंजाब द्वारा दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। सिविल सर्जन गुरदासपुर डॉ. हरभजन राम मांडी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग गुरदासपुर बाढ़ के दौरान चिकित्सा सहायता के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विशेष मेडिकल टीमों का गठन किया गया है।
सिविल सर्जन ने कहा कि घरों एवं गांवों में बाढ़ आने की स्थिति में साफ पानी का ही उपयोग करें। पीने के पानी को उबालकर, ठंडा करके प्रयोग करना चाहिए तथा समय-समय पर साबुन व पानी से हाथ धोते रहना चाहिए। दूषित पानी त्वचा में जीवाणु संक्रमण का कारण बन सकता है। त्वचा संक्रमण से बचने के लिए रबर के जूते और पूरी बाजू के कपड़े पहनें। बारिश के दौरान अगर खाना भीग जाए तो उसे खाने से बचें। उन्होंने कहा कि इस मौसम में अगर किसी को बुखार या डायरिया की समस्या हो तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डाॅ. हरभजन राम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। रणजीत बाग और काहनूवान को विशेष तौर पर निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल टीमें पूरी तत्परता से सेवाएं दे रही हैं। मेडिकल टीमों को निर्देश दिया गया कि जरूरतमंद मरीजों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाये। उन्होंने निर्देश दिए कि मरीजों को दवाओं की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। जिले के सभी राहत केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें पूरी तरह से अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें