फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई और एसवाईएफ के इशारे पर आतंक फैलाने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतसर। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई और सिख यूथ फेडरेशन (एसवाईएफ) के इशारे पर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे चार आतंकियों को देहात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीजीपी कार्यालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन आरोपियों की पहचान सीमांत गांव भकना तारा सिंह के रूबल, भलड़वाल गांव के विक्की भुट्टी, उगर औलख गांव के मलकीत सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी के रूप में की गई है। पुलिस ने पंजाब के स्कूल और कालेजों की सुरक्षा बढ़ा दी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि आरोपियों ने पाकिस्तान में बैठे आतंकी लखबीर सिंह रोडे और आइएसआई एजेंट कासिम के निर्देश पर 8 अगस्त को अजनाला में शर्मा फिलिंग स्टेशन पर खड़े पेट्रोल टैंकर को टिफिन बम से उड़ाया था। एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि चारों आतंकियों से पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि आरोपियों कई जगहों पर विस्फोटक छिपा रखे हैं। जिन्हें बरामद करना जरूरी है।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान से सिख यूथ फेडरेशन का लखबीर सिंह रोडे अपने आइएसआई के साथी एजेंट कासिम के साथ मिलकर इनको निर्देश दे रहा था। रोडे इनके माध्यम से पंजाब में आतंकी वारदातों को करवाने की फिराक में था। विक्की भुट्टी सीधे मोबाइल के जरिए लखबीर रोडे और कासिम से बात करता था। आइएसआई ने विक्की को लक्ष्य दिया था कि बम धमाकों में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मौत और ज्यादा से ज्यादा लोग जख्मी होने चाहिए। इसके लिए उसे दो लाख रुपये दिए जाने थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पेट्रोल के टैंकर को टिफिन बम से उड़ाने के मामले में अभी उसे दो लाख रुपये का भुगतान किया जाना बाकी है।
विज्ञापन

डीजीपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि आइएसआई से मिले लक्ष्य में उनको ज्यादा से ज्यादा स्कूल और कालेजों को उड़ाने को कहा गया था। दूसरी तरफ एसएसपी गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि आरोपियों के बार्डर क्षेत्र के अलावा पंजाब की अन्य जगहों पर सक्रिय साथियों का पता लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि पुलिस पिछले डेढ़ माह के दौरान पाकिस्तानी ड्रोन के जरिए भेजे टिफिन बम, हैंड ग्रेनेड और हेरोइन बरामद कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें