चैना की निशानदेही पर गांव कंबो (थाना ब्यास) निवासी लखविंदर सिंह लक्खा को पकड़ लिया गया। वहीं, स्थानीय पुलिस द्वारा जांच के दौरान आरोपियों द्वारा लूट में इस्तेमाल स्विफ्ट डिजायर कार की लोकेशन के आधार पर अमृतसर पुलिस से जानकारी साझा की। इसके बाद थाना छेहरटा प्रभारी इंस्पेक्टर राजविंदर कौर ने गांव खुर्मिणयां निवासी बलविंदर सिंह बिल्ला को 25 लाख और सुखविंदर सिंह उर्फ बाबा गांव खुर्मिणयां को साढे़ नौ लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूर्व आतंकी चैना के खिलाफ दर्ज हैं 12 मामले
एसएसपी ध्रुव दहिया ने बताया कि मामले में कुल छह लोगों को नामजद किया गया है। इनमें से सतनाम सिंह उर्फ सत्ता निवासी गांव संघा और तरसेम सिंह उर्फ घरोटा निवासी गांव खुर्मिणयां की गिरफ्तारी अभी बाकी है। उन्होंने बताया कि सुखचैन सिंह चैना पूर्व आतंकी है। उसके खिलाफ करीब 12 मामले दर्ज हैं। चैना दस वर्ष की कैद काट चुका है।
लूट में किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया
एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में यह सामने आया है कि डेरे में दाखिल होकर नगदी लूट के दौरान आरोपियों ने किसी हथियार का प्रयोग नहीं किया जैसा कि डेरे के खजांची बाबा महिंदर सिंह ने दावा किया था। इस मामले में जांच की जा रही है। इस दौरान डीएसपी हरीश बहल, प्रवेश चोपड़ा, थाना प्रभारी तुषार गुप्ता, सीआइए इंचार्ज इंस्पेक्टर हरित शर्मा, इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह, हरविंदरपाल सिंह और प्रवीन कुमार भी मौजूद थे।