अनमोल ने आरोपियों का काफी विरोध किया। इसी दौरान हाथापाई में अनमोल का मोबाइल गिर गया। यह मोबाइल एक राहगीर के हाथ लगा और उसने अनमोल की मां को फोन किया। अनमोल की मां फोन लेने रंजीत एवेन्यू पहुंचीं। इसके थोड़ी देर बाद अनमोल के नंबर पर एक कॉल आई।
फोन करने वाले ने कहा कि उनकी बेटी को अगवा कर लिया गया है। आरोपियों ने उसकी रिहाई के लिए 20 लाख रुपये मांगे। इसके बाद अनमोल की मां ने अपने पति शमशेर सिंह को सूचना दी। शमशेर सिंह की शिकायत पर केस दर्जकर थाना रंजीत एवेन्यू पुलिस ने अनमोल की तलाश शुरू कर दी।
फिरौती मांगने के बाद बंद कर दिया था मोबाइल
वहीं अनमोल के एक रिश्तेदार के अनुसार, फिरौती मांगने के बाद आरोपियों ने फोन बंद कर लिए थे। पिछले तीन दिन से पुलिस अनमोल की तलाश कर रही थी। शनिवार सुबह लोहारका रोड स्थित एक निजी स्कूल के नजदीक एक वीरान घर से उसकी लाश बरामद हुई।
26 फरवरी को अनमोल के अगवा होने के मामले में एक एफआईआर दर्ज की गई थी। अपहर्ताओं ने 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। परिवार वालों ने फिरौती देने में असमर्थता जाहिर की तो तीनों ने 27 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और लाश को बंद पड़े एक घर के नजदीक फेंक कर फरार हो गए। अनमोल के सिर पर गोली मारी गई थी। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी दोनों आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। रोबिन हंस, एसएचओ, थाना रंजीत एवेन्यू