फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्ज दरिया में उफान से गांवों में बाढ़ का खतरा

Sun, 03 Jul 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
पठानकोट में अचानक पानी बढ़ने से उफनाया उज्ज दरिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते सुबह करीब 10 बजे अचानक भारत-पाकिस्तान सीमा के साथ सटे कस्बा बमियाल के अधीन पड़ते उज्ज दरिया में उफान आ गया। इससे आसपास के दर्जनों गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उज्ज दरिया में 60 हजार क्यूसेक पानी आने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते आसपास के गांवों दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दरिया में अचानक पानी आने की सूचना पर कस्बा बमियाल पुलिस चौकी के इंचार्ज सुरिंद्र कुमार पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे।

उन्होंने आसपास स्थित डेरों के गुज्जरों को निर्देश दिए कि वह दरिया के आसपास न जाएं। अपना सामान एवं पशुओं को लेकर सुरक्षित स्थानों पर चलें जाएं। 

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी उज्ज दरिया में अचानक बाढ़ आने से दो गुज्जर पशु चराते समय पानी में फंस गए थे। उन्हें सुरक्षित निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। पुलिस ने सेना की मदद से हैलीकाप्टर के जरिये उन्हें बाहर निकाला था।
विज्ञापन


बाढ़ चपेट में आकर फसलें खराब हो गई थीं।  जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा था। प्रशासन ने गुज्जरों एवं लोगों से अपील की कि वह दरियाओं के आसपास न जाएं। जिससे उन्हें परेशानी उठानी पड़े। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें